जम्मू। इंस्टीट्यूट म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स (आईएमएफए) तालाब तिल्लो रोड के छात्रों ने संस्थान के पास पावर स्टेशन स्थापित करने का विरोध जताया है। छात्रों का कहना है कि बिजली कारपोरेशन बीच-बीच में काम आरंभ कर देता है। यहां पर छात्रों का आना जाना रहता है। ऐसे में यहां पर कोई काम नहीं होना चाहिए। इसी मसले को लेकर छात्रों ने नारेबाजी की।
छात्रों ने कहा कि पावर स्टेशन स्थापित होने के कारण छात्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। पहले भी कई बार विरोध किया गया मगर बिजली कारपोरेशन काम आरंभ कर देता है। प्रदर्शन के दौरान संस्थान के अध्यापक भी मौजूद रहे। अगर इस पर काम आरंभ होता है तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। छात्रों के हित के लिए जमीन पर काम न हो। साथ ही जमीन संस्थान के हवाले की जाए। इससे छात्र समय व्यतीत कर सकेंगे। छात्रों के लिए खेल परिसर भी यहां पर बन सकता है। किसी भी कीमत पर पावर स्टेशन स्थापित न किया जाए।