बाड़ी ब्राह्मणा। वार्ड-10 में सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस मौके पर डॉक्टरों का पैनल लोगों का मुफ्त इलाज करने के लिए बिठाया गया, जिसके तहत लोगों ने चेकअप कराया। इस मौके पर लोगों से आग्रह किया गया कि वह इस कैंप के आयोजन का फायदा लें और ज्यादा से ज्यादा लोग चेकअप करा कर दवाइयां लीं। शिविर में नेत्र रोग, हड्डी रोग, जनरल पिजीशियन और अनेक प्रकार के विशेषज्ञ ने सेवाएं दीं। संवाद
सेवा ही सुशासन के तहत चिकित्सा शिविर लगाया
ज्यौड़ियां। खौड़ पंचायत उपर कोटमैरा (सरमाला) में सेवा ही सुशासन पखवाड़े के तहत मंगलवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें पूर्व विधायक डॉ. कृष्ण लाल, मनमोहन सिंह, नरेंद्र सिंह भाऊ, सुखदेव सिंह, सरपंच रजनी देवी आदि उपस्थित रहे। शिविर में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। पूर्व विधायक ने डॉ. अनामिका मन्हास, सुनीता जसरोटिया आदि का शुक्रिया किया। विशेष तौर पर डॉ. पंकज खजुरिया, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर पलांवाला का भी दिल से शुक्रिया किया। इस मौके पर सरपंच तरसेम लाल, शाम लाल, संजय, पवन कुमार, सुनील, भीम सिंह उपस्थित रहे। संवाद
शिविर में 15 लोगों ने किया रक्तदान
घगवाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ता समाजसेवा के रूप में मना रहे हैं। इसको लेकर मंगलवार को तहसील स्थित अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन डीडीसी सदस्य सुरेश कुमार व बीडीसी चेयरमैन विजय टगोत्रा ने किया।
शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहरवासियों ने भी रक्तदान किया। डॉक्टरों की टीम ने रक्तदान करने वाले लोगों के स्वास्थ्य की पहले जांच की, उसके बाद स्वस्थ व्यक्ति का रक्त लिया गया। बीडीसी चेयरमैन विजय टगोत्रा ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य है कि हमारे छोटे से प्रयास से किसी का बहुमूल्य जीवन को बचाया जा सके। इस मौके पर बीएमओ डॉक्टर अंजू, संदीप, अमित, लीजा देवी, विजेता देवी मौजूद रहे। संवाद
सनूरा में लगाया मुफ्त चिकित्सा शिविर
घगवाल। राजपुरा के प्राइमरी हेल्थ सेंटर सनूरा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में सनूरा, पिलोना, बढेयाल व राजपुरा के लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई व उन्हें दवाइयां बांटी गईं। इस अवसर पर डीडीसी आशा रानी, बीडीसी राधा कृष्ण ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में 400 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में सरपंच दवेंद्र सिंह, कुलभूषण सिंह, बीएमओ डॉ. अंजु, डॉ. रीतिका गुप्ता, पंच और स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद