जम्मू। भाजपा प्रदेशवासियों के साथ किए वादों को आजतक पूरा नहीं कर पाई है, जिस कारण लोगों में रोष है। यह आरोप युवा राजपूत सभा के सदस्यों ने महाराजा हरि सिंह की जयंती पर प्रतिमा स्थल पर भूख हड़ताल के दौरान लगाया है। सभा ने सरकारी अवकाश की घोषणा नहीं होने तक भूख हड़ताल जारी रखने का संकल्प लिया है।
सभा के अध्यक्ष राजन सिंह हैप्पी ने कहा कि लोगों को भरपूर समर्थन मिल रहा है। सोशल मीडिया के जरिये भी लोग महाराजा की जंयती पर अवकाश की जरूरत बता रहे हैं। इतने दिन से मांग उठाई जा रही है, लेकिन प्रशासन अनदेखी कर रहा है। इस कारण लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि डोगरा शासक को श्रद्धांजलि देने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार महाराजा के योगदान से अवगत नहीं है। इस वजह लंबे समय से फाइल दबा कर रखी गई है। उन्होंने सरकार से जल्द अवकाश घोषित करने की मांग उठाई है।