फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लंबित मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। यह चेतावनी जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने सरकार और विभाग को दी है। साथ ही आजतक कोई सुनवाई नहीं होने पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रविवार को अस्थायी कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में बीसी रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी कर रोष जताया है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांगे हल होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल परिसर में तैनात रहा। इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारी रवि हंस, होशियार सिंह और राजेंद्र सिंह जात ने कहा कि मांगों की अनदेखी हो रही है। कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। यूटी की तर्ज पर मानदेय जारी किया जाए। मौजूदा समय में तीन सौ रुपये प्रति माह दिहाड़ी मिल रही है। कम से कम पांच सौ रुपये दिहाड़ी दी जाए। 72 माह का बकाया वेतन जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें