घगवाल। कस्बे के हरसाथ में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का रविवार को समापन हो गया। कथावाचक राकेश शर्मा शास्त्री ने बताया कि पहली अगस्त को कथा का शुभारंभ किया गया था। उन्होंने प्रवचन करते कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जीवन का सार है। हर इंसान के लिए यह प्रासंगिक है। हर अध्याय और हर चौपाई से जीवन को नई सीख मिलती है। श्रीमद्भागवत कथा सुनने मात्र से ही प्राणी का उद्धार हो जाता है। रविवार को बड़ी संख्या में पहुंचकर भक्तों ने प्रभु चरणों में हाजिरी लगाई। बीडीसी अध्यक्ष विजय टंगोत्रा व लेवर यूनियन के गंभीर सिंह विशेष रूप से पहुंचे। इस दौरान भंडारा भी लगाया गया।