फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानांतरण नीति की मांग के लिए प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ऑल जम्मू बेस्ड इंप्लाइज एसोसिएशन कश्मीर के कर्मचारियों का स्थानांतरण नीति की मांग के समर्थन में प्रदर्शन 51वें दिन भी आंबेडकर चौक पर जारी रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को उनकी मांग को पूरा कर संबंधित जिलों में स्थांतरण करना चाहिए। लक्षित हत्याओं के चलते कर्मियों में दहशत है। घाटी में माहौल सही नहीं है। इसलिए लगातार स्थानांतरण नीति को लागू करने की मांग उठा रहे हैं। लेकिन बात की सुनवाई करने के लिए कोई तैयार नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सरकार मांग पूरी नहीं करेगी तक बतक हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर रमेश चंद, कुलदीप कुमार, लक्की थापा, यशपाल और अंजना बाला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें