फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द जारी की जाए चयन सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। वित्त लेखा सहायक परीक्षा की अंतिम चयन सूची की मांग के समर्थन में अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल बुधवार को भी प्रेस क्लब के बाहर जारी रही। इस दौरान उन्होंने सरकार पर जहां अनदेखी का आरोप लगाया है वहीं, जल्द चयन सूची जारी करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों का कहना है कि वह लगातार सरकार से चयन सूची जारी करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक मांग को अनसुना किया जा रहा है। इससे अभ्यर्थियों में सरकार के खिलाफ रोष है। जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने 972 पदों के लिए लिखित परीक्षा ली थी। प्रदेश के 19 जिलों के 722 केंद्रों में परीक्षा हुई थी। मेरिट सूची भी जारी हुई, लेकिन अंतिम चयन सूची को अभी तक जारी नहीं किया गया है। अगर परीक्षा में प्रक्रिया में धांधली हुई है तो उप राज्यपाल प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। सूची को रद्द नहीं करना चाहिए। अभ्यर्थियों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने उप राज्यपाल प्रशासन से जल्द चयन सूची जारी करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें