फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई भर्ती परीक्षा में धांधली की सीबीआई करे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुलिस सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा में हुई धांधली से अभ्यर्थियों में रोष है। उन्होंने वीरवार को प्रदर्शनी मैदान के बाहर प्रदर्शन कर उपराज्यपाल से सीबीआई से जांच करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि परीक्षा में धांधली हुई थी, जिसके बाद उपराज्यपाल ने सराहनीय कदम उठा कर जांच समिति गठित की। समिति ने प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी है, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी। इससे वह निराश हैं। अभ्यर्थी पवन चिब ने कहा कि सरकार ने रिपोर्ट मिलने के बाद चुप्पी साध ली है। आरोपियाें के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही पारदर्शी तरीके से दोबारा परीक्षा लेनी चाहिए।
अभ्यर्थी श्वेता ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। जो धांधली में शामिल थे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मामला सामने आने के बाद प्रक्रिया लंबित है। इससे नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं की उम्मीद टूटने लगी है। शुभम ने कहा कि दो सालों से जेकेएसएसबी ने कुछ काम नहीं किया है। परीक्षाएं लेने के बावजूद मेरिट सूचियां अभी तक लंबित पड़ी हैं। युवाओं को दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने उपराज्यपाल से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें