फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना से बच्चों का भविष्य अंधकारमय

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अग्निपथ योजना से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। यह आरोप रेल कर्मियों ने बुधवार को जम्मू रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन के दौरान लगाया है। एनआरएमयू जम्मू शाखा सचिव कॉमरेड शैंबर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार अग्निपथ योजना के माध्यम से सेना में भी निजीकरण व ठेकेदारी प्रथा लागू करना चाहती है।
विज्ञापन

सरकार के इस फैसले ने बच्चों का भविष्य अंधकार में डाल दिया है। सरकार युवाओं को युवावस्था में ही सेवानिवृत्त करने पर तुली है। अग्निवीरों को पेंशन सहित अन्य लाभ नहीं मिलेंगे, लेकिन नेताओं को सभी लाभ दिए जाएंगे। सरकार युवाओं को चार साल बाद घर भेज कर बेरोजगार कर देगी। हाल ही में रेलवे के 72000 पदों को सरेंडर, रेलवे स्टेशनों का निजीकरण, निजी ट्रेनों का परिचालन, कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना और रक्षा के क्षेत्र में लागू की गई है। अग्निपथ योजना केंद्र सरकार का ऐसा निर्णय हैं, जिससे युवाओं का भविष्य असुरक्षित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें