फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द किया जाएग बकाए का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सरकार मांगों की अनदेखी कर रही है। अभी तक बकाए का भुगतान नहीं किया गया है, जिस कारण पूर्व कर्मियों में रोष व्याप्त है। इसलिए जल्द कदम उठाया जाए। यह अपील जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन कर उठाई है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष देव राज बाली ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार हमारी मांगों को अनदेखी कर रही है। छठे वेतन आयोग का लाभ सहित अन्य मांगों को पूरा नहीं किया गया है। मुख्य सचिव ने जेकेआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान का बिल तैयार करने को कहा था, लेकिन जेकेआरटीसी प्रबंधन बिल तैयार नहीं कर रही है। सेवानिवृत्त कर्मचारी आज ठगा हुआ महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें