जम्मू। नगर निगम जम्मू के अधीन आने वाली चार इकाइयों के कर्मियों को वेतन नहीं मिलने पर बुधवार को गुस्सा फूट गया। पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट जम्मू ने मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर जल्द कदम उठाने की अपील की। वहीं, लंबित मांगें जल्द पूर्ण नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
फ्रंट के पदाधिकारी रवि हंस ने कहा कि चारों इकाइयां नगर निगम के अधीन काम कर रही हैं। लेकिन कर्मियों को वेतन नहीं मिल रहा है। बिना वेतन के परिवार का गुजारा चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि 70 माह का वेतन बकाया है। इस संबंध में अभी तक कोई फैसला विभाग ने नहीं लिया है। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को नियमित करने की भी मांग उठाई है।