जम्मू। इकजुट जम्मू की युवा इकाई ने सोमवार को सिद्दड़ा के धार्मिक स्थल में हुई तोड़फोड़ का विरोध जताया है। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए दोषियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। वहीं, जल्द ठोस कार्रवाई नहीं होने पर संभाग स्तर पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
युवा विंग के अध्यक्ष अजय सिंह सैनी ने कहा कि कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें जम्मू में माहौल बिगाड़ने की साजिश कर रही हैं। आए दिन ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ा जा रहा है। सरकार को भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को पुख्ता बनाया जाए। प्रदर्शन में मुकेश गुप्ता, मानिक जमवाल, देवेंद्र वर्मा, शुभु गुप्ता, रेशब सिंह, सुनील आदि शामिल हुए।