फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और बेरोजगारी पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के युवा विंग के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शनी मैदान के बाहर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डोगरा चौक पर आने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

विंग के जम्मू जिला अध्यक्ष तेजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। बेरोजगारी चरम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें घटने के बावजूद लगातार दाम को बढ़ाया जा रहा है। 2014 में भाजपा नेता महंगाई के खिलाफ मुखर थे। उस समय तेल और रसोई गैस की कीमतें मौजूदा आधे से भी कम थीं। लेकिन अब महंगाई नए रिकार्ड बना रही है। मोदी सरकार तेल पर कई गुणा कर वसूली कर रही है, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। जोनल अध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार को आम लोगों के बजाए पूंजीपतियों के हितों की चिंता है। कोविड महामारी से लोग अभी तक उभर नहीं पाए हैं, लेकिन उन पर आवश्यक वस्तुओं और तेल की कीमतों का भार डाल दिया गया है। पार्टी नेता नीतीश गोस्वामी ने कहा कि सरकार को आम लोगों के हितों की कोई चिंता नहीं है। सरकार को महंगाई को रोकने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। प्रदर्शन में साहिल, रजत, अवतार सिंह, चंदीप सिंह और प्रिंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें