फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहाल की जाए पुरानी पेंशन योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, ग्रेड दो और तीन के शिक्षकों के लिए तबादला नीति सहित अन्य मांगों के समर्थन में सोमवार को शिक्षकों ने प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया। जम्मू-कश्मीर यूनाइटेड स्कूल टीचर एसोसिएशन (यूएसटीए) के बैनर तले शिक्षकों ने प्रदेश प्रशासन से राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्य की तर्ज पर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

यूएसटीए के उपाध्यक्ष यूनिस राही ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाल होनी चाहिए। नई पेंशन योजना कर्मचारियों के हित में नहीं है। राष्ट्रीय एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदर्शन सरकार को चेताया है। प्रदेश में काम करने वाले शिक्षक सरकार की अनदेखी का शिकार हैं। ग्रेड दो और तीन के शिक्षकों के लिए तबादला नीति लागू नहीं हो रहा है। इसके कारण लंबे समय से हार्ड जोन में तैनात शिक्षकों का तबादला नहीं हो रहा है। लंबे समय से डीपीसी नहीं हुई है। कोविड के दो साल बाद स्कूल खुले हैं, लेकिन शिक्षकों को स्कूलों में अन्य कार्यों में लगाया जा रहा है। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें