फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छन्नी में कट्टे के साथ बैंक कर्मी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। छन्नी पुलिस ने कट्टे के साथ एक बैंक कर्मी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान बशारत सिंह निवासी चट्ठा के रूप में हुई है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस ने रविवार देर रात चट्ठा इलाके में नाका लगा कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार वहां पहुंचा और पुलिस को देख कर भागने लगा। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया और तलाशी लेने पर लोडेड कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ग्रामीण बैंक में तैनात है। कुछ दिन पहले उसका किसी से झगड़ा हो गया था। हिजाफत के लिए कट्टा साथ में रखा है। पुलिस ने आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि जम्मू में अन्य राज्यों से कुछ लोग कट्टे सहित अन्य हथियार ला कर बेच देते हैं, जिनका आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें