फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी, एसटी, ओबीसी को मिले पदोन्नति में आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिजर्व कैटेगरी जेएंडके की ओर से पदोन्नति में आरक्षण मांग के समर्थन में कासिम नगर से गुज्जर नगर तक रैली निकाली गई। इसके साथ ही प्रदर्शन कर जल्द कदम उठाने की अपील की गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रो. डा. जीएल थापा ने कहा कि एक मार्च 2019 के आदेश को पदोन्नति में आरक्षण को लागू किया जाए। मांगों के लिए लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा है। अभी तक लाभ नहीं मिल पाया है। यूटी में अब कर्मचारियों की लंबित मांग को पूरा किया जाए। पदोन्नति में आरक्षण दिया जाए। मंडाल आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाए।
समुदाय के बच्चों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ दिया जाए। गरीब छात्र पढ़ाई जारी रखने में असमर्थ है। समुदाय के बेरोजगार बच्चों के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाया जाए। बाल्मीकि समुदाय के लोगों को आठ कनाल जमीन आवंटित की जाए। वन अधिकार अधिनियम को पूरी तरह से लागू किया जाए। एससी कर्मचारियों की सुरक्षा का विशेष उपाए गए जाए। इस मौके पर महासचिव मोहिंद्र भगत, प्रो. काली दास, रशपाल चंद, दलित चेतना मंच के अध्यक्ष एवं पार्षद शाम लाल बसन और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें