जम्मू। बीएसएफ और सीआईएसएफ की 2018 भर्ती के अभ्यर्थियों ने वीरवार को भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जल्द भर्ती करवाने की मांग उठाई है।
अभ्यर्थियों ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री जम्मू आ रहे हैं। वह उनकी मांग को लेकर अमल करें और उनको भी भर्ती करें। उम्मीदवारों का आरोप है कि मेरिट में होने के बावजूद उनका चयन नहीं किया गया। दो साल से अभ्यर्थी भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कहा कि भर्ती में भेदभाव किया गया है। उन युवाओं को चुुना गया, जिनका मेरिट में नाम तक नहीं था। वह लोग 90 फीसदी से ऊपर अंक लेकर चयनित नहीं हो सके। लिहाजा उनको बहाल किया जाए।