फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विवि में करवाई जाएं ऑनलाइन परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ऑनलाइन परीक्षाओं की मांग के समर्थन में जम्मू विश्वविद्यालय में छात्रों ने वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसमें डिग्री कॉलेज आरएस पुरा, सांबा, कठुआ, हीरानगर सहित अन्य कॉलेजों के विद्यार्थियों ने आवाज को बुलंद किया। बाद में यूनिवर्सिटी रोड तक रैली निकाली और रोड बंद करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि कोरोना के चलते पढ़ाई ऑनलाइन हुई है, लेकिन ऑफलाइन परीक्षा के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस कारण विवि प्रशासन के प्रति रोष है। अंशु शर्मा ने कहा कि परीक्षा नियंत्रक को कई बार ज्ञापन सौंपा, लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हुई है। पाठ्यक्रम अधूरा है। हरजोत सिंह और अजय संब्याल ने कहा कि पहले प्रशासन ने ऑनलाइन परीक्षाएं करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में इसे बदल दिया। ऑफलाइन परीक्षाओं के लिए छात्र तैयार नहीं है। विवि के कुलाधिपति और उपराज्यपाल को संबंधित मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए दो माह तक ऑफलाइन कक्षाएं लेनी होंगी। प्रशासन जबरन ऑफलाइन परीक्षाएं करवाना चाहता तो छात्रों को 50 फीसदी पाठ्यक्रम में छूट देनी चाहिए। मौके पर राहुल, अभिषेक, शिवा सलाथिया और रंधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें