फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी सफाई कर्मियों जेएमसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सिविक सफाई कर्मचारी यूनियन सोमवार को मांगों के समर्थन में जेएमसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी। यूनियन के अध्यक्ष रिंकू गिल ने बताया कि मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है। अब 15 से कामछोड़ हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। हालांकि अधिकारियों की ओर से आश्वासन मिला है। लेकिन लिखित आश्वासन के लिए कहा गया है। कदम नहीं उठाने पर हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से नियमितीकरण की राह देख रहे हैं। मगर कुछ नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि जल्द छह सौ कर्मचारियों को नियमित किया जाए। अब शहर का विस्तारीकरण हुआ है, इसी हिसाब से पदों की संख्या बढ़ाई जाए। सात साल पूरे करने वाले कर्मचारियों को नियमित किया जाए। छह सौ अनुबंध कर्मचारियों को जल्द तैनाती दी जाए। यूटी की तर्ज पर वेतन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

मांगों के हल के लिए पहले भी हड़ताल हो चुकी है मगर मांगें फिर भी हल नहीं हुई। अब मांगों को प्रशासन जल्द से जल्द पूरा करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें