जम्मू। जिले के तीन थानों और पुलिस पोस्ट के प्रभारियों को बदला गया है। एसएसपी जम्मू चंदन कोहली ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर राकेश शर्मा को सिटी पुलिस स्टेशन का नया थानेदार बनाया गया है। सिटी पुलिस स्टेशन के थानेदार विजय कुमार को नबावाद पुलिस स्टेशन का थानेदार, नबावाद के थानेदार राजेश खजूरिया को घरोटा थानेदार और घरोटा थानेदार ख्यातिमान को जिला पुलिस लाइन भेजा गया है। एएसआई लेख राज को बार्डर पुलिस पोस्ट किरपालपुर और एएसआई रविंदर भूषण को पुलिस पोस्ट मंदिर बाहु फोर्ट का इंचार्ज बनाया गया है।