फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात पुलिस अधिवक्ताओं को कर रही परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जेएंडके हाईकोर्ट बार एसोसिएशन और यंग लायर्स एसोसिएशन जेएंडके की ओर से शनिवार को कोर्ट परिसर में प्रदर्शन कर यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही अधिवक्ताओं से दुर्व्यवहार व परेशान करने का आरोप लगाया है। प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एमके भारद्वाज और यंग लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके बाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एमके भारद्वाज ने प्रेस वार्ता कर पुलिस से सख्ती से पेश नहीं आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता जरूरी मामलों के निपटारे के लिए कोर्ट आ रहे होते हैं। यातायात पुलिस के रोके जाने से काम प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि रवैया बदला नहीं गया तो मसले को कोर्ट के संज्ञान में लाया जाएगा।
उन्होंने कोर्ट में बनने वाली मल्टी स्टोरी परिसर को जल्द तैयार करने की मांग उठाई है। मौजूदा समय में पुलिस समेत अन्य कामों का निपटारा करने के लिए अधिवक्ताओं को दूर जाना पड़ता है। इसमें तमाम विभाग एक ही छत्त के नीचे आ जाएंगे। इससे समय में बचत होगी और समस्या हल होगी। अधिवक्ताओं की समस्याओं के निदान के लिए आईजीपी मुकेश सिंह से भी मुलाकात की गई है। उन्होंने मसले को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें