फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा की मांग पर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ऑनलाइन परीक्षा की मांग पर जम्मू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने एनएसयूआई के बैनर तले प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चार महीने से परीक्षाएं लंबित हैं। कोरोना के चलते बीएड की परीक्षाएं दो बार स्थगित की गई हैं।
विज्ञापन

एनएसयूआई के सचिव अजय लखोत्रा के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में कहा कि बीते दिनों ऑनलाइन परीक्षाओं को लेकर विवि प्रशासन से मुलाकात हुई थी। कोरोना के कारण प्रभावित हुई पढ़ाई के संबंध में प्रशासन को अवगत करवाया गया था। तब प्रशासन ने चार दिन का समय मांगा था। लेकिन सप्ताह से ज्यादा का समय होने के बावजूद प्रशासन ने कोई निर्णय नहीं लिया है।
अजय लखोत्रा ने कहा कि बीएड दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं सितंबर में होनी थी। दूरस्थ शिक्षा निदेशालय ने दो बार परीक्षाओं को स्थगित किया। बीए, एलएलबी के 9वें सेमेस्टर की परीक्षाएं करवाने में भी देरी की गई है। इसके अलावा दो साल की पीजी करने वाले विद्यार्थियों की डिग्री तीन साल में पूरी हो रही है। सरकार हर रोज पद सृजित करती है। लेकिन डिग्री पूरी न होने से विद्यार्थी आवेदन करने के पात्र नहीं होते हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की खामियों की वजह से विद्यार्थियों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। कोई बात सुनने को तैयार नहीं है। परीक्षाएं देरी से होने के कारण सत्र देरी से शुरू हो रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से झूठे आश्वासन दिए जाते हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक ऑनलाइन परीक्षा की डेटशीट जारी नहीं की जाएगी, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में परीक्षार्थी भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें