जम्मू। डोगरा फ्रंट और शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में रूपनगर में जेडीए की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।
पार्टी अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि राजनीतिक दल मामले पर राजनीति कर रहे हैं और इसे सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की जा रही है। जमीन खसरा नंबर 1193 और 1206 के तहत जम्मू विकास प्राधिकरण की है, जिसे 2014 में जेडीए द्वारा नीलाम किया गया था। पिछले दो-तीन दशकों से जमीन पर कब्जा कर लिया गया है और 2014 की तुलना में जमीन की नीलामी की गई थी। पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती भी जनता को गुमराह कर रही हैं। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि भूमि हड़पने वाले का कोई धर्म नहीं है। इस मौके पर सुशील, लवली, संपूर्ण, कालू, अभिषेक, बंटू, प्रेम और अन्य मौजूद रहे।