जम्मू। बार्डर बटालियन के अभ्यर्थियों के समर्थन में वीरवार को शिव सेना बाला साहेब ठाकरे इकाई ने मनीश साहनी के नेतृत्व में प्रदर्शनी मैदान के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार की ओर से 11 फरवरी को नई अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसमें पदों को नहीं बढ़ाया गया है। जारी अधिसूचना में बताया गया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले शारीरिक परीक्षा पास की है उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। उनकी लिखित परीक्षा नए आवेदनकर्ताओं के साथ ली जाएगी।
अभ्यर्थियों का आरोप है कि वह दो साल पहले 2700 पदों की भर्ती के लिए फिट हुए थे। शारीरिक परीक्षा देकर लिखित परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन सरकार ने उनके साथ अन्याय किया है। सरकार के तानाशाह रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने प्रदेश के उपराज्यपाल से अधिकार की मांग की है, ताकि राहत मिल सके।