फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुन: अधिसूचना जारी करने पर आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बार्डर बटालियन भर्ती के अभ्यर्थियों ने शनिवार को तवी पुल पर महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया है। इस दौरान भर्ती की नई अधिसूचना जारी करने और पदों में बढ़ोतरी नहीं करने पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 2019 में 1350 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। शारीरिक परीक्षा के बाद तीन साल से लिखित परीक्षा का इंतजार था। 11 जनवरी को विभाग ने बार्डर बटालियन की दूसरी अधिसूचना जारी की, जिसमें बताया गया है कि पहले शारीरिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को पुन: आवेदन करने की जरूरत नहीं है। नए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा लेने के बाद सभी की साथ में लिखित परीक्षा करवाई जाएगी।
अभ्यर्थी रोहित ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की थी उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। विभाग ने एक भर्ती के लिए दो बार अधिसूचना जारी की है, लेकिन पदों को बढ़ाया नहीं गया है। रणवीर सिंह, सुमित जमवाल, अरुणा शर्मा, सुनाली जम्वाल और रानी देवी ने बताया कि 2018 में केंद्रीय रक्षामंत्री ने राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर में बार्डर बटालियन की घोषणा की थी। उसमें 675 पद जम्मू और 675 पद कश्मीर संभाग के लिए सृजित किए थे। अब नए सिरे से अधिसूचना जारी की है। इसमें डोमिसाइल धारक भी आवेदन कर सकते हैं। युवाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। रोशनी गुप्ता, मोनिका देवी और ताज अहमद आदि ने रोष जताया है। अब कई अभ्यर्थी ओवरेज हो चुके हैं। 20,000 अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन किया। अब उससे अधिक संख्या में नए आवेदन होंगे। उन्होंने सरकार से मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है।
विज्ञापन

शिवसेना ने अभ्यर्थियों को दिया समर्थन
शिवसेना बाला साहब ठाकरे इकाई अभ्यर्थियों के समर्थन में उतर आई है। अध्यक्ष मनीश साहनी ने कहा कि अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है। एक भर्ती के लिए दो बार अधिसूचना निकालना गलत है। जिन अभ्यर्थियों ने 2019 में आवेदन किया था उन्हीं की लिखित परीक्षा लेकर नौकरी का मौका देना चाहिए। मामले के संदर्भ में जल्द ही उपराज्यपाल पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें