फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की सुरक्षा की चूक के दोषियों के खिलाफ हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश भाजपा एससी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष प्रो. जीआर भगत की अध्यक्षता में सोमवार को आंबेडकर चौक (बाहू प्लाजा) में पंजाब कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के पीछे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ धरना देकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि पूरे देश और विशेष रूप से गरीब लोगों के लिए प्रधानमंत्री ने कल्याणकारी काम किए हैं। वह देश के प्रधानमंत्री हैं न कि किसी विशेष पार्टी के। ऐसे में उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है। डॉ. देवेंद्र मनियाल ने पंजाब कांग्रेस ने जानबूझकर सुरक्षा प्रोटोकाल तोड़ते हुए रैली में बाधा डालने की कोशिश की। जयदेव राजवाल ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू की गई खतरनात प्रवृति है। प्रदर्शन में चमन अंगराल, एमएल थापा, सीमा देवी, तारा चंद आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें