फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिखित प्ररीक्षा नहीं होने के विरोध में सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बार्डर बटालियन, चतुर्थ श्रेणी, सीआईएसएफ और बीएसएफ भर्ती के अभ्यर्थी प्रक्रिया पूरी नहीं करवाने पर प्रदेश के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। शनिवार को प्रेस क्लब से बिक्रम चौक तक बेरोजगार यात्रा निकाल कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान रोजगार नहीं देने और पहले से ही अधिसूचित पदों पर भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं करवाने कर आरोप लगाया है। कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने की बजाए भर्ती प्रक्रियाओं को कई-कई वर्षों तक अटका रही है, जिसका खामियाजा युवाओं का भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को जम्मू-कश्मीर अनइंप्लाइड यूथ एसोसिएशन के बैनर तले अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर सरकार का पुतला जलाया। आक्रोशित युवाओं ने कहा कि सरकार झूठे आश्वासन देती है। आज युवा रोजगार मांग रहा है, लेकिन सरकार की गलत नीतियां उसे सड़कों पर उतरने को मजबूर कर रही हैं। बार्डर बटालियन भर्ती प्रक्रिया शुरू हुए तीन साल होने वाले हैं लेकिन सरकार अभी तक लिखित परीक्षा आयोजित नहीं करवा पाई है। त्रिकुटा नगर के रोहित, अरनिया के कुलबीर सिंह और सुनील ने कहा कि हमें चतुर्थ श्रेणी की भर्ती के सफल उम्मीदवार हैं। जेकेएसएसबी ने हमारे जैसे 352 युवाओं को विभागों का आवंटन नहीं किया, जबकि अंतिम चयन सूची में हमारा नाम है। चतुर्थ श्रेणी भर्ती में आठ हजार से अधिक सफल उम्मीदवारों में सिर्फ पांच हजारों युवाओं को विभागों का आवंटन किया गया है। सरकार प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं को पूरा करने में विफल रही है। युवा कार्यकर्ता एनडी सिंह ने कहा कि सरकार सिर्फ झूठे दावे करती है। युवाओं को रोजगार देने को दूर सरकार पहले से अधिसूचित पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें