फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में उतरे बैंक कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्र सरकार की बैंकों के निजीकरण की नीति के विरोध में शनिवार को जम्मू प्रोवेंस बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले रिजर्ब बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालय के बाहर अधिकारियों और कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

फेडरेशन के महासचिव अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि देश में बैंकों के पास वर्तमान समय में जमा पूंजी 157 लाख करोड़ हैं। देश के आर्थिक विकास में बैंकों का प्रमुख योगदान हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भी आर्थिक विकास में अहम रोल अदा कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के बजाए बैंकों के निजीकरण की नीति पर चल रही है। इसके लिए सरकार ने संसद के वर्तमान सत्र में बिल लाने का फैसला लिया है।
सरकार के इस फैसले से बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों को बड़ा नुकसान होगा। इसके विरोध में यूएफबीयू के झंडे तले देश व्यापी धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कामरेड अश्विनी प्रधान ने कहा कि सभी बैंकों की यूनियनें यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के झंडे तले 16 और 17 दिसंबर को दो दिवसीय हड़ताल करेंगी। प्रदर्शन में कामरेड तारा सिंह, एबी खजूरिया, कामरेड योगेश कुमार, कामरेड आरके बाबा, गणेश कुमार, तेज कृष्ण टिक्कू, मंजीत सिंह, हरमिंद्र सिंह, रमा कांत, वीके दत्ता, वीके पंडिता, जितेंद्र कुमार, केवल कुमार, हरबंस लाल, आरके भट, अविनाश शर्मा और साहिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें