जम्मू। ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर दूरस्थ निदेशालय के छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस दौराना यूनिवर्सिटी परिसर में विरोध रैली निकाल कर आवाज बुलंद की।
छात्रों ने बताया कि यूनिविर्सटी प्रशासन प्रदर्शन करने को मजबूर कर रहा है। झूठे आश्वसान दिए जा रहे हैं, लेकिन मांगों की अनदेखी की जा रही है। एनएसआईयू के बैनर तले छात्रों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन रेगुलर छात्रों की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड पर करवा रही है, लेकिन दूरस्थ शिक्षा से संबंधित विद्यार्थियों की ऑफलाइन मोड में परीक्षा करवाने की बात कर रही है। यूनिवर्सिटी के दो हजार छात्र इस आदेश से प्रभावित है। विद्यार्थियों ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा में दूसरे और चौथे सेमेस्टर की ऑफलाइन परीक्षाएं करवाने की असिस्मेंट रजिस्ट्रार ने अधिसूचना जारी की है। यह फैसला मंजूर नहीं है और जैसे अन्य विभागों की ऑनलाइन परीक्षा हो रही है उसी तरज पर हमारी भी होनी चाहिए। ऑनलाइन सिलेब्स जारी किया है, लेकिन परीक्षाएं ऑफलाइन ली जा रही हैं।