फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुओं पर हमलों के विरोध में बांग्लादेश का जताया पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बंगलादेश में हिंदुओं पर हमलों के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बस स्टैंड बीसी रोड में प्रदर्शन कर बांग्लादेश सरकार का पुतला जलाया। प्रदेश अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने इस अवसर पर कहा कि दुर्गा पूजा के दिन से बांग्लादेश के अंदर लगातार हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा हैं। करीब छह हिंदुओं की हत्या हुई हैं। 66 से ज्यादा घरों को तोड़ा गया हैं। मठ मंदिरों में तोड़फोड़ की गई हैं और मूर्तियों को भी तोड़ा गया हैं।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द बांग्लादेश के राजदूत को तलब करके रोष प्रकट किया जाए और उनकी सरकार पर दबाव बनाया जाए ताकि वहां पर हिंदुओं को बचाया जा सकें। उन्होंने कहा 1971 में जब भारतीय सेना ने बांग्लादेश को आजाद करवाया था तो वहां पर हिंदुओं की जनसंख्या करीब 30 फीसदी थी, जो घटकर सात फीसदी रह गई है। प्रदर्शन में जतिन टाकिया, अमित, प्रदीप, कृष्ण सिंह, राजन, नीटू सलाथिया, अश्विनी, ऋषभ, दिव्यांशु, शालू, सनी, संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें