फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयदशमी पर शिवसेना ने फूंका महंगाई का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पेट्रो पदार्थों के दाम में बढ़ोतरी और महंगाई पर शिवसेना (बाला साहेब ठाकरे) ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया है। वहीं, विजयदशमी पर महंगाई रूपी रावण का पुतला फूंक कर कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के साथ ही सब्जियों एवं घरेलू सामान के दाम आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिवसेना के प्रदेशाध्यक्ष मनीश साहनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में तवी पुल पर महाराजा हरी सिंह की प्रतिमा के पास जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने सब्जियों की माला गले में डाल कर रोष जताया है। प्रदेशाध्यक्ष मनीश साहनी ने कहा कि अच्छे दिनों की आस लगाए बैठी जनता को सबसे बुरे दौर से गुजरना पड़ रहा हैं। पैट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थों के साथ ही फल-सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं। केंद्र सरकार जनता को राहत देने में नाकाम साबित हो रही है। आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ चुका है। पिछले सप्ताह की तुलना में आलू, प्याज, टमाटर, गोभी, लौकी, भिंडी, खीरा, गाजर, बेंगन तमाम सब्जियों की कीमतें डेढ़ गुना से ज्यादा बढ़ गए हैं। इस मौके पर अध्यक्ष महिला विंग मिनाक्षी छिब्बर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कोहली, बलवंत सिंह, सचिव गीता लखोतरा, बलवीर सिह, अध्यक्ष कामगर राज सिंह, सुमित कुमार, संजीव सूदन, मीना देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें