फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पेट्रोल, डीजल और गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी पर डोगरा यूथ एक्टिविस्ट ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस मौके पर भानू प्रताप सिंह गोरिया और प्रताप सिंह जमवाल ने कहा कि महंगाई बढ़ने के कारण गरीब लोगों को जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 101 रुपये के आसपास पेट्रोल, जबकि 92 रुपये प्रति लीटर डीजल मिल रहा है। एलपीजी के दाम भी बढ़ रहे हैं। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से घर में खर्च बढ़ गया है। केंद्र सरकार कुछ नहीं कर रही है। इस मौके पर भानु विक्रांत शर्मा, सुमित कुमार, आकाश मीनिया, सागर शर्मा, सूरज, भरत ठाकुर, सुशांत ठाकुर, लक्की कुमार, शुभम, हर्ष बावा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें