फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट और गहराया, लोग मंगवा रहे निजी टैंकर, फिर भी पूरा नहीं पड़ रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जलशक्ति विभाग के अस्थाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में तीसरे दिन भी अधिकांश इलाकों में पेयजल किल्लत से लोग परेशान रहे। इस कारण मोटर, पंप, फिल्टरेशन टैंक से पानी की आपूर्ति बाधित रही। सरकारी टैंकरों के जरिये भी पूरी आपूर्ति नहीं हो पाई। लोगों को निजी टैंकों से पानी मंगवाना पड़ रहा है, वह भी पूरा नहीं हो रहा।
विज्ञापन

राधा विहार कॉलोनी में चैन सिंह, अमित कुमार, पूजा शर्मा और राजेश शर्मा ने बताया कि इलाके में पहले से ही पानी की किल्लत है। तीन दिन से ज्यादा बुरा हाल हो गया है। निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। इसी तरह सैनिक कॉलोनी में नलों में पानी नहीं आया। लोगों ने टैंकर बुकिंग की लेकिन एक बार ही टैंकर आया। पार्षद नरेंद्र जमवाल ने बताया कि जलशक्ति विभाग को समस्या के बारे में अवगत करवाया गया है। गंग्याल, नानक नगर में भी नलों में आपूर्ति एक ही ट्यूबवेल से हुई है। दूसरे से बाधित रही। नरवाल, बठिंडी, सुजवां समेत अन्य इलाकों में निजी टैंकरों से पानी मंगवाया गया। इसके अलावा मुट्ठी, रूप नगर और आसपास इलाकों में रहने वाले प्रवासी खूब परेशान हुए। इन्हें मेन पाइपों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है।
निगम के पास 162 टैंकर, 30 ही चल रहे
मौजूदा समय में निगम के पास 162 टैंकर हैं। इसमें 30 टैंकरों को ही स्थाई चालक ही चला रहे हैं। अन्य की जिम्मेदारी अस्थाई चालकों की है। कंपनी बाग, नवाबाद, नरवाल फिलिंग स्टेशन में अधिकांश टैंकर खड़े ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें