जम्मू। नेश्नल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया ने जिला अध्यक्ष सन्नी परिहार की अध्यक्षता में कलस्टर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और डीन अकेडमिक अफेयर के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से विद्यार्थियों द्वारा फीस पर अतिरिक्त वसूली को कम करने की मांग की जा रही है, पर इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
उनका कहना था कि कोविड-19 की वजह से हर परिवार की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ा है। ऐसे में उनके लिए विद्यार्थियों की फीस देना मुश्किल है। उन्होंने मांग की है कि जो विद्यार्थियों ईडब्लयूएस और बीपीएल श्रेणी में आते हैं उनसे इस सत्र की फीस न ली जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्या पर इस समय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और उच्च शिक्षा विभाग मौन है और उनके हित में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि विद्यार्थियों की मांगों को जल्द पूरा किया जाए।