फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरओ 24 के चिकित्सा कर्मियों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एसआरओ 24 के तहत चिकित्सा कर्मचारियों ने बुधवार को प्रदर्शनी मैदान पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नए मेडिकल कालेजों में एसआरओ 24 के तहत लगाए गए कर्मचारियों को इस्तेमाल करके बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। कोविड संकट के बीच भी कोरोना वारियर्स के साथ ऐसा बर्ताव सरकार की अदूरदर्शिता का परिचायक है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में बदल चुका है। लेकिन सरकार पहले प्रशासन के कार्यकाल में हुए नीतियों पर अमल कर रही है। चिकित्सा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाकर उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। एसआरओ 24 के तहत सभी औपचारिकताएं पूरी करके कर्मचारियों की तैनाती की गई थी, लेकिन अब स्थानीय कर्मियों की नियुक्तियों के साथ उन्हें बाहर किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने फैसले पर पुनर्विचार करके बर्खास्त किए गए सभी कर्मचारियों को दोबारा बहाल करना चाहिए। ये उनके साथ शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को यूज एंड थ्रो नीति पर काम नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें