फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वन विभाग पर भूमि पर जबरन कब्जे का आरोप, विरोध में उतरे कुंड के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-निशानदेही के नाम पर निजी भूमि पर रात में लगाए जा रहे पोल
विज्ञापन

-कोई सूचना नहीं दी जा रही, जिला विकास आयुक्त से जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। दियोंन पंचायत के गुरगानी गांव के बाद मंगलवार को कुंड के लोगों ने वन विभाग पर जबरन जमीनों पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए रोष जताया। ग्रामीणों ने कहा विभाग वन भूमि की निशानदेही के नाम पर बिना पूर्व जानकारी के निजी व शामलात जमीनों पर पोल लगा रहा है। विभाग ने यह कार्यवाही न रोकी तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
ग्रामीण राज कुमार, शाम लाल, ओम प्रकाश, मिल्खी राम, पीर दित्ता, पूर्व पंच गिरधारी लाल, पूर्व पंच पुरुषोत्तम लाल सहित अन्य लोगों ने कहा कि विभाग के अधिकारी मनमानी कार्रवाई कर रहे हैं। आरोप लगाया कि वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी रात के अंधेरे में पोल लगा रहे हैं जिसे वे किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। विभाग अपनी भूमि का क्षेत्रफल पूरा करने के लिए किसानों की जमीनों को निशाना बना रहा है जबकि विभाग की काफी भूमि पर पहले से ही विभागीय कर्मचारियों ने ही कब्जा किया हुआ है। यह सब विभागीय मिलीभगत से हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब विभाग गरीब किसानों की जमीनों पर कब्जा कर अपने क्षेत्रफल को बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिला विकास आयुक्त आयुषी सूदन और वन विभाग से मांग की कि भूमि की निशानदेही वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति में कराई जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी प्रकार की जबरन कार्रवाई को रोका जा सके।
विज्ञापन

विधायक के डीएफओ को निष्पक्ष समाधान निकालने के निर्देश
रोष जताने के बाद क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधिमंडल विधायक चंद्र प्रकाश गंगा से मिला और वन विभाग की ओर से जमीनों पर कब्जा करने की शिकायत की। इस पर विधायक ने राजस्व विभाग और वन विभाग के उच्च अधिकारियों से फोन पर बात की। लोगों के अनुसार राजस्व विभाग की ओर से विधायक को बताया गया कि जिन शामलात जमीनों पर पोल लगाए जा रहे हैं उन पर वन विभाग का कोई अधिकार नहीं है। इसके बाद विधायक ने वन विभाग के डीएफओ सांबा सहित अन्य अधिकारियों से फोन पर बात कर ग्रामीणों की आपत्तियों से अवगत कराया और मौके पर जाकर समाधान निकालने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी मामले का शीघ्र और निष्पक्ष समाधान निकालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें