विजयपुर। विजयपुर पुलिस ने 9.72 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो नशा तस्कर पकड़े हैं। पुलिस ने बताया कि तारापुर रोड, गढ़वाल पर नाका लगाया था। इस दौरान एक कार सवार दो लोगों से हेरोइन बरामद की। आरोपियों की पहचान आदिल हुसैन निवासी गोरडा तहसील भलवाल जम्मू और दीपक शर्मा निवासी अमरां तहसील अखनूर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि कार भी जब्त कर ली गई है। संवाद