फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर हिंसा पर जम्मू के सिखों में रोष

Sun, 27 Jul 2014 03:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर में सिखों के धार्मिक स्थल की जमीन को लेकर हुई हिंसा पर जम्मू-कश्मीर के सिखों में भी गहरा रोष है। आल जेएंडके सिख यूनिटी फोरम के प्रेसीडेंट मनप्रीत सिंह ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सही समय पर कदम उठाने में विफल रही, जिसके कारण हिंसा ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन


सैकड़ों दुकानों में तोड़फोड़ करने के अलावा आग लगा दी गई। सिख समाज से जुड़े लोगों पर हमला कर उन्हें घायल किया गया, जबकि सहारनपुर पुलिस प्रशासन चुपचाप मामले को देखता रहा।

वाइस प्रेसीडेंट धीरज टेक्कर ने कहा कि यूपी सरकार सभी धर्मों के लोगों और उनके धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने यूपी सरकार को हटाकर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी सरकार यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तो सिख सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर पुनीत सिंह, सतिंदर सिंह, सनी परिहार, रणज्योत सिंह, अमनदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह, स्तयांकर शर्मा, भूपिंदर सिंह, तेजिंदर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें