मीरां साहिब। सीटू की ओर से देश व्यापी बंद की काॅल के तहत मीरां साहिब में जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक के राज्य प्रधान किशोर कुमार की अध्यक्षता में विरोध-प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि मजदूरों की आवाज को नजरअंदाज करने के साथ यूनियनों को कमजोर किया जा रहा है। देश में दिन प्रति दिन निजीकरण और कॉन्ट्रेक्ट आधारित नौकरियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। ढ़े लिखे युवाओं को मजदूरी करने के लिए विवश किया जा रहा है। सीटू नेता मनदेव सिंह ने कहा कि सरकार की ओर सरकारी नौकरियां देने के बजाए इसमें कटौती कर प्राइवेट सेक्टर को लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान ट्रेड यूनियन नेता गिरधारी लाल, रामगोपाल, कुलदीप राज आदि ने भी विचार रखे। संवाद