फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मां चामुंडा देवी की 23वीं छड़ी मुबारक यात्रा संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के बाहु फोर्ट स्थित पक्का तालाब प्राचीन रामेश्वर मंदिर से श्री माता चामुंडा देवी की 23वीं छड़ी मुबारक यात्रा निकाली गई। यात्रा बुधवार को निर्धारित स्थान शर्वाधार सेनावथी पर पहुंचकर संपन्न हुई। छड़ी मुबारक यात्रा का रास्ते में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा का हिस्सा बने। यात्रा छह जुलाई को बाहु फोर्ट से अपने गंतव्य शर्वाधार सेनावथी की ओर अग्रसर हुई। भक्तों के लिए सुरक्षा, चिकित्सा, जलपान और यातायात व्यवस्था का उचित प्रबंध किया गया था। माता चामुंडा देवी कमेटी के अध्यक्ष राजीव सिंह चाढ़क का कहना है कि वर्ष 2003 में इस छड़ी यात्रा की परंपरा का शुभारंभ किया गया था। इस यात्रा को सफल बनाने में प्रशासन, स्वयंसेवी संस्थाओं व स्थानीय समितियों का सक्रिय सहयोग रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें