फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा में अस्थायी कर्मियों का कश्मीर चलो पैदल मार्च शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। लंबित मांगे पूरी होने तक कश्मीर चलो पैदल मार्च जारी रहेगा। अस्थायी कर्मचारी अपने हक के लिए संघर्षरत हैं, लेकिन उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। यह बातें अस्थायी कर्मियों ने कश्मीर चलो मार्च के दौरान कहीं। जम्मू-कश्मीर कैजुअल लेबर फ्रंट की काल पर डोडा के विभिन्न विभागों के अस्थायी कर्मियों ने बुधवार सुबह म्यूनिसिपल कमेटी कार्यालय परिसर से कश्मीर चलो पैदल मार्च शुरू किया। इस मौकके पर कर्मचारी नेता इरशाद अहमद, रवि शर्मा, राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में करीब 80 अस्थायी कर्मियों ने हिस्सा लिया। डाक बंगले के पास प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाने का असफल प्रयास किया। दोपहर करीब दो बजे पुल डोडा पर पहुंचने पर प्रशासन की ओर से फिर से कई अधिकारियों को भेजा गया और उन्हें समझाने का प्रयास किया गया। खबर लिखे जाने तक खेलनी नाला में उनके पहुंचने की सूचना है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता इरशाद अहमद ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी कर्मियों ने काम किया है। मगर 20 साल से लंबित मांगों को पूरा नहीं किया गया है। बार-बार अनदेखी होने पर सब्र का बांध टूट गया है। इस कारण यह फैसला लिया गया है। अब जब तक उपराज्पाल मांगों को पूरा नहीं करेंगे तब तक यह पैदल मार्च कश्मीर चलो जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें