सांबा। जिले में जलशक्ति विभाग को ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंक के लिए जिन लोगों ने विभाग को जमीन दी थी, उन्हें इसके बदले में नौकरी देने का वादा किया गया था। लेकिन आज तक नौकरी नहीं मिलने से इन लोगों में रोष है। राकेश सिंह, शुभम सिंह, साहिल सिंह, शमी शर्मा, करनैल सिंह आदि ने बताया की उन्होंने 2017 में विभाग को जमीन दी थी। इसकी रजिस्टरी भी करवाई गई थी। जलशक्ति विभाग ने उनके साथ वादा किया गया था, कि ट्यूबवेल के लिए जमीन देने वालों को नौकरी दी जाएगी, लेकिन आज तक उन्हें रोजगार नहीं दिया गया। इस बाबत उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर समस्या से अवगत करवाया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उक्त लोगों ने कहा कि वे एलजी से मिलकर समस्या बताएंगे।
----
विभाग के पास सरकार का कोई भी ऐसा आदेश नहीं मिला है कि जमीन देने वालों को रोजगार दिया जाएगा। विभाग ने जो जमीन ली है, उसके मुआवजे के लिए सरकार को फाइल बनाकर भेजी गई है।
- सुनील शर्मा, कार्यकारी अभियंता, जलशक्ति विभाग सांबा