फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदू चक के किसानों ने तीन साल पहले बर्बाद हुई फसलों का मांगा मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव चंदूचक के किसानों का शिष्टमंडल वीरवार को डीसीसी सदस्य प्रो गारू राम भगत की अध्यक्षता में एसडीएम रामलाल शर्मा से मिला। शिष्टमंडल ने एसडीएम को बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे के लिए गुहार लगाई। बताया कि तीन साल पहले भारी बारिश से बर्बाद फसलों का आज तक मुआवजा नहीं मिला है। राजस्व विभाग से लेकर उच्च अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। किसानों ने बताया कि अन्य गांवों में किसानों को मुआवजा मिल चुका है, लेकिन उनके गांव के किसानों को तीन सहायता नहीं मिली है। प्रो. गारू राम ने बताया कि सीमावर्ती गांव चंदूचक के किसानों की 2018-19 में धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा था। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें