- प्रशासनिक मुख्यालय कश्मीर में रखने के विरोध में जम्मू विश्वविद्यालय के गेट पर देर रात तक प्रदर्शन
- 29 विधायकों और विपक्षी नेताओं से समर्थन मांगा, मांग पूरी नहीं होने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) के मुद्दे पर जम्मू के छात्रों और लॉ ग्रेजुएट्स का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है। बडगाम में यूनिवर्सिटी का प्रशासनिक मुख्यालय रखने और जम्मू को केवल शैक्षणिक कैंपस देने के सरकार के फैसले के खिलाफ शनिवार देर रात जम्मू विश्वविद्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने दो टूक कहा कि जम्मू को कैंपस के नाम पर संतुष्ट नहीं किया जा सकता। उन्हें अलग और स्वतंत्र एनएलयू चाहिए।
प्रदर्शन में शामिल अधिवक्ता सागर सिंह राठौर ने कहा कि जम्मू संभाग के साथ लगातार भेदभाव हो रहा है। जनवरी 2026 से एनएलयू के मुद्दे पर विरोध किया जा रहा है। पहले जम्मू में अलग यूनिवर्सिटी स्थापित करने की बात कही गई थी, लेकिन अब मुख्यालय बडगाम में रखने का फैसला पुराने आश्वासनों से पीछे हटने जैसा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जम्मू के छात्रों की अलग एनएलयू की मांग को आखिर क्यों नजरअंदाज किया जा रहा है।
वहीं, साकेत सिंह राठौर ने कहा कि जम्मू क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों लिहाज से बड़ा है। एनएलयू एक्ट की धारा-3 में एक से अधिक विश्वविद्यालय स्थापित करने का प्रावधान है। ऐसे में जम्मू को अलग एनएलयू देने में क्या परेशानी है? उन्होंने कहा कि कश्मीर में यूनिवर्सिटी बनाने पर कोई आपत्ति नहीं, लेकिन जम्मू के शैक्षणिक हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी।
-
कैंपस नहीं, जम्मू को चाहिए अपनी स्वतंत्र एनएलयू
छात्रों और लॉ ग्रेजुएट्स का कहना है कि प्रशासनिक मुख्यालय कश्मीर में रखकर जम्मू को केवल शैक्षणिक कैंपस देना उनकी मांग का समाधान नहीं है। अलग यूनिवर्सिटी से जम्मू को स्वतंत्र प्रशासनिक व्यवस्था और शैक्षणिक फैसले लेने का अधिकार मिलेगा। प्रदर्शनकारियों ने एनएलयू एक्ट की धारा-3 का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि जब एक से अधिक विश्वविद्यालय स्थापित करने का प्रावधान है तो जम्मू को अलग एनएलयू देने में देरी क्यों की जा रही है।
-
जम्मू संभाग के 29 विधायक करें समर्थन : केतन
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एडवोकेट केतन कुमार ने जम्मू संभाग के सभी 29 विधायकों और विपक्षी नेताओं से अलग एनएलयू की मांग का समर्थन करने की अपील की है। कहा कि जनप्रतिनिधियों को इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और सरकार के समक्ष जम्मू का पक्ष मजबूती से रखना चाहिए। चेताया कि यदि उनकी मांग को अनसुना किया गया तो व्यापक जनआंदोलन करेंगे।
बडगाम में एनएलयू खोलने के फैसले के खिलाफ जम्मू यूनिवर्सिटी के छात्रों ने शनिवार देर रात प्रदर्श