फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी कर्मचारियों ने मांगा 60 महीने का बकाया वेतन

विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर बिलावर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एकत्र हुए जलशक्ति विभाग के अस्थाई कर्म? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बुधवार को जल शक्ति सहित कई अन्य विभागों में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों की बैठक हुई। इस बैठक में कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें उनके विभागों में स्थायी पदों पर नियुक्त किया जाए। साथ ही बकाया वेतन भी जारी हो।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता अस्थायी कर्मियों की एसोसिएशन के प्रधान बीरबल जलमेरिया ने की। इस अवसर पर कर्मचारियों ने कहा कि वह 20 से 25 वर्षों से जल शक्ति, बिजली और लोक निर्माण विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन, सरकार ने आज तक उनके लिए कोई भर्ती नीति नहीं बनाई है। इस संबंध में कई बार सरकार के दरवाजे खटखटाए हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
अस्थायी कर्मियों ने कहा कि उन्हें 60 महीने का बकाया वेतन भी नहीं दिया गया, जिससे इन दिनों उन्हें काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की है कि विभिन्न विभागों में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया जाए। इस अवसर पर अस्थायी कर्मचारी कमलेश, प्रेम सिंह, तीरथ राम, जगदीश सिंह, अल्ताफ हुसैन, ओमकार मस्की, गिरधारी लाल, दिलक सिंह, मुल्क राज, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें