फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन उठाने पर पुलिस टीम का घेराव

Sun, 25 Jan 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक विभाग की ओर नियमों के उल्लंघन और अवैध पार्किंग के खिलाफ चलाए गए अभियान से अब लोग परेशान होने लगे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को लोगों ने वाहन उठाकर ले जा रही गाड़ी का घेराव करते हुए विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू की दी। लोगों ने कहा कि जब प्रशासन उन्हें पार्किंग व्यवस्था मुहैया नहीं करवा सकता तो उसे इस बात का कोई कह नहीं कि वाहनों का उठाकर लोगों को परेशान करे।
विज्ञापन


शहर के शहीदी चौक में दोपहर को जब विभागीय गाड़ी एक कार को उठाकर ले जाने लगी तो लोगों ने शोर मचा दिया और चौक पर ही गाड़ी ले जा रहे पुलिस के वाहन का घेराव कर लिया।
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि प्रशासन ने उन्हें जब पार्किंग की सुविधा ही नहीं दी है, तो वे गाड़ी कहां खड़ी करें। केवल मुखर्जी चौक पर ही पार्किंग की व्यवस्था है।

वहां पर यदि कोई नियमों को तोड़ता है तो विभाग की कार्रवाई समझ में आती है, लेकिन शहीदी चौक पर कोई व्यवस्था ही नहीं है, तो निमयों का उल्लंघन कैसा।

लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विभाग ने रवैया नहीं बदला तो वे विभाग के खिजाफ उग्र आंदोलन करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें