एसी/एसटी एक्ट और रिजर्वेशन इन प्रमोशन के खिलाफ ज्वाइंट एक्शन कमेटी जेएंडके जरनल कटेगरी, आरक्षण विरोधी मंच, ब्राह्मण सभा और अन्य संगठनों ने संयुक्त मंच पर प्रदर्शन किया। गुरूवार को जेएसी ने प्रदर्शनी मैदान पर कानून के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
प्रदर्शनकारियों को नेतृत्व वेद प्रकाश शर्मा ने किया। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा एसी/एसटी एक्ट में किए बदलाव को गलत बताया गया। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार सवर्ण समाज के प्रति गैर जिम्मेदारना रवैया दिखा रही है। एसी/एसटी एक्ट का लगातार दुरुपयोग किया जा रहा है।
सरकार की ओर से एक्ट को सख्त बनाना देश हित में नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र की मोदी सरकार पर कानून की हत्या करने का आरोप लगाया। दूसरी तरफ रिजर्वेशन इन प्रमोशन को गलत ठहराया। आरक्षण के कारण अन्य समुदाय के बच्चों को नौकरियां नहीं मिल रहीं। भाजपा पर वेट बैंक की राजनीति करने का भी आरोप लगाया।