फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आतंकियों व पाकिस्तान के खिलाफ लोगों में उबाल, बोले-सर्जिकल स्ट्राइक ही समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार से कर रहे पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। पुंछ के आतंकी हमले में शहीद हुए सेना के जवानों को लेकर लोगों के अंदर उबाल है। वह पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और सर्जिकल स्ट्राइक को दोहराने को कह रहे हैं। शुक्रवार को आरएस पुरा कस्बे में लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। देवेंद्र शर्मा चौक में विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता समाजसेवी इंद्रजीत सूदन कर रहे थे। मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। आए दिन भारत के खिलाफ नापाक साजिश रच रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की जाए और पाकिस्तान में चल रहे आतंकी शिविरों को पूरी तरह ध्वस्त किया जाए। सूदन ने कहा कि जब तक पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, पाकिस्तान की शह पर इसी प्रकार चल रहा छद्म युद्ध जारी रहेगा। इसके चलते कई निर्दोष लोगों को जानें गंवानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अशोक कुमार, सुभाष डोगरा, गार चिब, राकेश कुमार, अतुल कुमार, विजय कुमार ने कहा कि बिना समय गंवाए पाकिस्तान को सबक सिखाया जाना चाहिए, ताकि आतंकवाद खत्म होने पर देश के लोग शांतिपूर्वक जीवन यापन कर सकें। जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद से तभी मुक्त बनाया जा सकता है, जब इस नासूर पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें