फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: समय से नहीं मिल पा रही वोटर लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील में एक कर्मचारी होेने से लोगों को आ रही दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। यहां के लोगों को जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज के लिए वोटर लिस्ट की जरूरत है लेकिन तहसील में एक कर्मचारी होने से वोटर लिस्ट समय से नहीं मिल रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आरएस पुरा तहसील में एक अधिकारी के पास 110 गांव का जिम्मा होने पर एक माह बाद भी आवेदन करने पर वोटर लिस्ट नहीं मिल पा रही। इस संबंध में बचन लाल का कहना है कि उन्होंने एक माह पूर्व वोटर लिस्ट प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था लेकिन अभी तक लिस्ट नहीं मिल पाई। उन्होंने कहा कि एससी जाति का प्रमाणपत्र बनवाने के लिए वोटर लिस्ट चाहिए थी लेकिन अभी नहीं मिल पाई। राकेश कुमार का कहना है कि परिवार के सदस्यों का मूल निवास प्रमाणपत्र बनवाने के लिए वोटर लिस्ट के लिए आवेदन किया था लेकिन संबंधित कार्यालय के कई चक्कर लगाए जाने के बाद भी लिस्ट नहीं मिल पाई। उन्होंने कहा कि एक कर्मचारी हाथों से रोज 30 से 40 वोटर लिस्ट ही बना पाता है, जिससे आवेदन करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दीपक कुमार का कहना है कि बार-बार चक्कर लगाने पर समय बर्बाद करने के साथ किराया खर्च करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट बनवाने के लिए आज भी पहले की तरह काम चल रहा है। सरकार अभी तक इसका रिकॉर्ड डिजिटल नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि तहसील कार्यालय में अतिरिक्त कर्मी को नियुक्त करना चाहिए ताकि आवेदन करने पर एक हफ्ते के बाद वोटर लिस्ट मिल सके। 110 गांवों का रिकॉर्ड होने पर अगर एक गांव से पांच लोग आवेदन करते हैं तो इसे एक कर्मचारी कैसे बना पाएगा। इस संबंध में एसडीएम आरएस पुरा रामलाल शर्मा का कहना है कि एक कर्मचारी होने पर जरूर दिक्कत आ रही है। शीघ्र ही एक और कर्मी को नियुक्त कर इसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें