जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने भारत के खिलाफ आतंकी साजिशें रचने वाले हाफिज सईद का सिर काटकर भारत लाने वाले को दस लाख रुपये इनाम देने का एलान किया है।
इसके साथ ही मूवमेंट के प्रधान सुनील डिंपल ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने की मांग की है। प्रदर्शन करते हुए उन्होंने नवाज शरीफ, पाकिस्तान का पुतला फूंका तथा नारेबाजी की।
डिंपल ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत-पाक वार्ता नहीं करनी चाहिए। पाकिस्तान में सार्क कान्फ्रेंस में हिस्सा भी नहीं लेना चाहिए। डिंपल ने कहा कि जो कोई हाफिज सईद का सिर काटकर भारत लाएगा, उसे मूवमेंट की ओर से दस लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा।
सुनील डिंपल ने नवाज शरीफ, सलाहुद्दीन, हाफिज सईद, अजहर मसूद, अलगाववादी नेता सईद अली शाह गिलानी, मीर वाइज उमर फारूख, यासीन मलिक, आसिया अंद्राबी, आईएसआई और आईएसआईएस का पुतला जलाया।